फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्ती...इश्क फिर महिला बैंककर्मी की लूटी आबरू, अब दुधमुंहे का साथ छोड़कर फरार, बताते हुए फफक पड़ी पीड़िता

Thu, 01 May 2025 05:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक निजी बैंक में काम करने वाली महिला ने बताया कि सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। दोनों लिव-इन में रहे और युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में निजी बैंक में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर सहकर्मी गाजीपुर के कासिमाबाद निवासी सुमित यादव ने यौन शोषण किया। इस दौरान युवती ने एक बेटे को जन्म दिया। बीती 25 फरवरी को आरोपी अपनी मां की बीमारी का बहाना कर गांव भाग गया। इसके बाद फोन बंद कर लिया। यह आरोप लगाते हुए युवती ने मंगलवार को गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर की रहने वाली युवती के मुताबिक वर्ष 2020 से वह बैंक में काम कर रही हैं। सुमित ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाया। शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह चिनहट में किराये पर रहने लगे।

ये भी पढ़े- उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश है...', जगदीप धनखड़ बोले- सीएम योगी इसके सारथी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- उप राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा: 'अवसर सबको मिलते हैं...'; सीएम योगी बोले- कुछ लोग बिखर जाते हैं, कुछ निखर जाते हैं   

इस दौरान आरोपी ने युवती का यौन शोषण किया। पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। मामले में इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जल्द ही युवती का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें