लखनऊ। सिर दर्द की शिकायत लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे मरीज को जांच में ब्रेन हैमरेज निकला। उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। इससे पहले ट्रॉमा सेंटर से मरीज को जूनियर डॉक्टरों ने टरका दिया था।
55 वर्षीय विनोद सिंह को बृहस्पतिवार रात अचानक सिर दर्द उठा। परिजन उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां इलाज से फायदा नहीं हुआ। इसके बाद केजीएमयू के ट्रॉमा ले जाया गया। यहां जूनियर डॉक्टरों ने सीटी स्कैन तक नहीं कराया। कुछ देर बाद विजय को झटके आने लगे। इसके बावजूद जूनियर डॉक्टरों ने इलाज नहीं कराया और बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
सीटी स्कैन में पता चला कि विनोद को ब्रेन हैमरेज हुआ है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, मरीज को इलाज दिया जा रहा है। उधर, परिजन गोपाल ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में मरीज को इलाज नहीं मिला।