फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंखे से लटका मिला जरदोजी कारीगर का शव

Sat, 24 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पंखे से लटका मिला जरदोजी कारीगर का शव
विज्ञापन
मलिहाबाद। चौधराना मोहल्ले में शुक्रवार सुबह जरदोजी कारीगर वसीम अहमद (25) का शव घर में पंखे से लटका मिला। वसीम की मां शायरा ने बहू, उसके भाइयों समेत पांच लोगों पर बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


शायरा के मुताबिक मोहल्ले में ही अलग मकान में रहती हैं। बेटा वसीम बहू शबनम के साथ रहता था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे दोनों में किसी बात पर बहस हो गई थी। इससे आक्रोशित शबनम ने अपने तीन भाइयों व एक बहन को घर बुलाया था। सभी ने मिलकर बेटे को बुरी तरह से पीटा था। इसके बाद बहू मायके हसनापुर चली गई थी। मामले की जानकारी पर शायरा ने थाने में शिकायत भी की थी।

शायरा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे पड़ोसी ने कॉल कर पंखे से चादर के सहारे वसीम के लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। शायरा का आरोप है कि अलग रहने का फायदा उठाते हुए बहू, उसके भाइयों और बहन ने वसीम की हत्या कर दी। फिर आत्महत्या दिखाने के लिए उसका शव लटका दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें