फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीबीएल ने लॉन्च किया चिल्ड्रेन सेविंग प्लान

Thu, 15 May 2014 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एचसीबीएल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने बच्चों के लिए ‘चिल्ड्रेन सेविंग प्लान’ का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन


योजना की जानकारी देते हुए बैंक के सीईओ पवन कपूर ने बताया इस प्लान में 10 साल की आयु से ऊपर के बच्चे बैंक में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
अकाउंट से उन्हें एटीएम, चेकबुक, पासबुक एवं इंट्रानेट बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। इस स्कीम में न्यूनतम एक हजार रुपये प्रतिमाह तथा पचास हजार रुपये प्रति वित्तीय वर्ष जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


बैंक जमा धन पर पांच प्रतिशत का ब्याज भी देगा। एजुकेशन लोन में भी बैंक रियायत देगा। तीन साल पुराने खाते पर बैंक .5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इस मौके पर राजधानी के हस्तशिल्पियों व दस्तकारों खासकर चिकन व जरदोजी कारीगरों के लिए भी नई ऋण योजना का शुभारंभ किया गया।

योजना में आठ फीसदी ब्याज की दर पर दस से पचास हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा। इस मौके पर सीईओ ने कहा कि यह भ्रामक प्रचार किया गया है कि एचसीबीएल बैंक सहारा इंडिया का बैंक है, जो तथ्य से परे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा सहकारी बैंक पर किसी कारपोरेट या ग्रुप का आधिपत्य कानून के तहत संभव नहीं है। इसलिए यह बात पूरी तरह से आधारहीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें