लखनऊ। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला में हवन पूजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार शामिल हुए। जलकल विभाग के मुख्यालय ऐशबाग में भी हवन-पूजन हुआ।
कैसरबाग में बालाकदर रोड स्थित केंद्रीय कार्यशाला में पूजा के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने हवन में आहुति दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से नगर निगम परिवार और नगरवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के सृजन, निर्माण और कर्मकौशल के संदेश को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी महामिलिंद लाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह और मुख्य अभियंता मनोज प्रभात प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जलकल मुख्यालय में महाप्रबंधक कुलदीप सिंह की मौजूदगी में हवन पूजन हुआ।
यहां भी हुए आयोजन
मॉल एवेन्यू में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सिविल इकाई कर्मचारी संघ की ओर से विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दो दिवसीय अखंड रामचरितमानस पाठ हुआ। यहां हवन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया।
जवाहर भवन-इंदिरा भवन में बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्युत अनुरक्षण-एक, लोक निर्माण विभाग और बाल विकास विभाग में विधिवत पूजन-अर्चन, हवन और प्रसाद वितरण हुआ।
भारतीय मजदूर संघ की ओर से कैसरबाग के नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में किया गया कार्यक्रम।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के मुख्यालय शक्ति भवन परिसर में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जवाहर भवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
जवाहर भवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
जवाहर भवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
जवाहर भवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती