फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी के मुद्दई हाशिम अंसारी की हालत में सुधार

Wed, 10 Feb 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के मुद्दई हाशिम अंसारी की हालत पहले से काफी बेहतर है। हाशिम का इलाज कर रहे डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि उनकी तबियत पहले से काफी बेहतर है और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को सीने का एक्स-रे और खून की जांच कराई गई थी जो सामान्य थी। अभी तक हाशिम को दवा इंजेक्शन के जरिए दी जा रही थी।

हालत में सुधार होने के बाद अब टैबलेट (ओरल ड्रग) की दी जा रही है। डॉ. वेद ने बताया कि उनको सांस लेने में भी कोई दिक्कत नहीं है और वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि अभी हाशिम को दो से तीन दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा, इसके बाद उनके डिस्चार्ज करने पर निर्णय लिया जाएगा।

डॉक्टर ने बताया कि बुधवार को हाशिम ने खुद अपनी जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें