फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे से भिड़ी छात्रा ,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी दो सगी बहनों से बाइक सवार शोहदों ने गत 25 जून को छेड़खानी की थी। इसके बाद दोनों बहनें बदमाशों से भिड़ गई थीं और उनका मोबाइल भी छीन लिया था। पीड़िताओं ने 1090 और स्थानीय पुलिस से शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की। इसके बाद दोनों बहनों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। परिवारीजनों की शिकायत पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

काकोरी कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में दो सगी बहने दसवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राएं हैं। छात्राओं ने बताया कि 25 जून की रात करीब नौ बजे दोनों दादी को खाना देने के लिए गांव के ही बाहर दूसरे मकान जा रही थीं। तभी रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें पीछा कर रोक लिया और अश्लील हरकतें करते हुए हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। दोनों छात्राएं बदमाशों से भिड़ गईं और सड़क पर गिरने से दोनों छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गई थीं। लेकिन हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का मोबाइल छीन लिया। छात्राओं की चीख सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो बदमाशों ने शिकायत करने पर अगवाकर जान से मारने धमकी दी और भाग गए। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।
परिवारीजन छात्राओं को लेकर रात में ही काकोरी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई तो फटकार के बाद काकोरी पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर बदमाशों के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें