फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में युवती से की छेड़छाड़, कार से लगाई छलांग, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास मंगलवार शाम को कार में युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ शुरू की तो युवती ने चलती कार से छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आजाद नगर से आरोपी युवक एसपी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, युवती एक निजी होटल में रिसेप्शनिस्ट है। ऑफिस से लौटते वक्त मंगलवार को युवती ने परिचित युवक से विशालखंड इलाके में लिफ्ट ली।। जनेश्वर मिश्र गेट नंबर 6 के सामने पहुंचते ही उसने छेड़खानी शुरू की तो युवती ने विरोध किया। खुद को बचाने के लिए युवती ने चलती कार से छलांग लगा दी। एसीपी के मुताबिक, आरोपी युवक एसपी मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर कृष्णानगर के आजादनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें