फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरदोई-लखनऊ रोड जाम, एंबुलेंस में परेशान रहा मरीज

विज्ञापन
हरदोई रोड पर लगा जाम एवं जाम में फंसी एंबुलेंस।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा और काकोरी इलाके में रविवार दोपहर निर्माणाधीन नौबस्ता आरओबी के कारण भीषण जाम लग गया। आलम यह रहा कि बाजनगर अंडरपास से लेकर काकोरी चौराहे के पास स्थित सर्विस लेन पूरी तरह चोक हो गई। जाम का सामना फंसी एंबुलेंस में लेटे मरीज तक को करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस एंबुलेंस को जाम से निकाल सकी।




स्थानीय निवासी ओम प्रकाश गौतम, प्रमोद गुप्ता, नीलू कश्यप, बिल्लू, अवध राम यादव, डॉ. शाहनवाज खां व अन्य लोगों के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे से आउटर रिंग रोड अंडरपास से छंदोईया चौराहे तक निर्मित हरदोई रोड पर डिवाइडर न होने से वाहन बेतरतीब तरीके से आगे बढ़ते रहे, जबकि नौबस्ता आरओबी के चल रहे निर्माण के कारण एक तरफ का यातायात बंद होने से दबाव सिर्फ एक लेन पर चला गया। ऐसे में दुबग्गा की ओर जाने वाले और आउटर रिंग रोड पर चढ़ने वाले वाहन जाम के जाल में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन







दो किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार

देखते ही देखते रोड पर दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। आलम यह रहा कि जाम में फंसी एंबुलेंस को सायरन बजने पर भी रास्ता नहीं मिल सका। इससे एंबुलेंस में लेटे मरीज की सांसें सांसत में रहीं। वाहन क्या, लोगों के पैदल तक चलने तक की जगह नहीं बची। कुछ देर में पहुंचे यातायात पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत कर पहले एंबुलेंस को रास्ता दिया, फिर धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया। जाम में फंसे आक्रोशित लोगों का कहना था कि लोगों को आए दिन यहां लगने वाले जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। एसीपी काकोरी शकील अहमद का कहना है कि पुलिस ने पहले एंबुलेंस को निकाला था। फिर कुछ ही देर में यातायात भी सामान्य कर दिया गया था।

हरदोई रोड पर लगा जाम एवं जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें