फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में अवैध मजार हटाने से आक्रोशित थे कट्टरपंथी

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में धर्मांतरण के आरोपों की जांच के बीच परिसर से अवैध मजारें हटाने की कार्रवाई भी चर्चा में आ गई है। कुछ माह पहले विश्वविद्यालय परिसर में अतिक्रमण विरोध अभियान में कई मजारें हटाई गई थीं। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई से कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े कुछ लोग नाराज थे। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते वे खुलकर विरोध नहीं कर सके थे।
विज्ञापन


केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर में आठ मजारें थीं। इनमें से तीन पहले हटाई जा चुकी थीं। जनवरी 2026 में शेष मजारों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए। इसके बाद फरवरी और अप्रैल में भी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। मजारें हटाने के नोटिस का कुछ धार्मिक संगठनों और मजारों से जुड़े लोगों ने विरोध भी किया था। सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ की जांच में जो नाम सामने आए हैं उनमें से अधिकतर इस कार्रवाई के खिलाफ थे। वह सोशल मीडिया ग्रुपों में इसको प्रसारित कर आक्रोश दिखा रहे थे। वे नहीं चाहते थे कि अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें