फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के नाम पर मुसलमानों की हत्या कराने वाले हिंदू नहीं हो सकते : हार्दिक

Mon, 04 Feb 2019 11:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
 गुजरात के पाटीदार आंदोलन के नेता व किसान क्रांति सेना के अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने सोमवार को गांधी भवन में बहुजन मुस्लिम महासभा के ‘संविधान बचाओ- देश बचाओ’ सम्मेलन में जमकर सियासी तीर चलाए। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गाय के नाम पर मुसलमानों की हत्या कराने वाले हिंदू नहीं हो सकते हैं, क्योंकि हिंदू धर्म इसकी इजाजत नहीं देता।  

 हार्दिक ने कहा कि हिंदू से मुसलमान को खतरा है और न ही मुसलमान से हिंदू से, खतरा सिर्फ दोनों की कट्टरता से है, इसे त्यागने की जरूरत है। भाजपा और संघ के लोग संविधान बदलकर देश में सभी वर्ग के लोगों पर एक खास विचारधारा थोपने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इसलिए हमें एकजुट होकर इसका सामना करना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार को सामंतवादी बताते हुए कहा कि 2019 में इसे उखाड़ फेंकना है। इसलिए मजबूती से बात उठाने वाले उम्मीदवार को चुनें। 

यदि संविधान बचाना है तो पहले उसे समझना होगा। इसके लिए शिक्षित होना होगा। भाजपा के लोग देश को संविधान से नहीं, बल्कि मनुस्मृति से चलाना चाहते हैं। इसलिए पिछड़े वर्ग को मिला 27 प्रतिशत आरक्षण पूरी तरह लागू नहीं कर रहे हैं 

और दलितों का आरक्षण समाप्त पर करने की साजिश रच रहे हैं।मौलाना अकरम नदवी, बहुजन मुस्लिम महासभा के अध्यक्ष वली मोहम्मद, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शेख ताहिर सिद्दीकी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन

सत्ता से चिपकने वाला संत नहीं देखा

मुख्यमंत्री योगी का नाम लिए बगैर हार्दिक ने कहा कि मैंने बहुत से साधु-संतों के बारे में सुना है, लेकिन ऐसा संत आज तक नहीं देखा जो सत्ता से चिपका हो। इसका नतीजा है कि यूपी में कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है। 

‘मैं सत्ता के लिए पत्नी को नहीं छोड़ सकता’ 
वक्ताओं द्वारा हनीमून छोड़कर कार्यक्रम में पहुंचने पर हार्दिक ने कहा, ‘मैं सत्ता के लिए पत्नी को नहीं छोड़ सकता, पत्नी के प्रति मेरी जो जिम्मेदारी है वह निभाकर आया हूं।’ गौरतलब है कि हार्दिक की हाल में शादी हुई है।

सांसद सावित्री बाई फुले को दिया सुझाव 
हार्दिक ने सावित्री बाई फुले को भी सुझाव दिया कि उन्हें भाजपा से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा की तरह पार्टी में रहकर अपनी आवाज बुलंद करना चाहिए थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें