फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी बेटी उसका कल के 40 चेक हुए वापस

Thu, 24 Oct 2013 10:27 AM IST
शैलेंद्र श्रीवस्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक लड़कियों को हाईस्कूल से आगे की पढ़ाई के लिए हमारी बेटी उसका कल योजना में दी जाने वाली 30 हजार रुपये की सहायता राशि के 40 चेक कैश न हो पाने की वजह से लाभार्थियों ने उसे वापस कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सचिव अल्पसंख्यक कल्याण देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्ष ये चेक बांटे गए थे। जिनके चेक कैश नहीं हो पाए हैं, उन्हें दूसरा चेक बनाकर देने का आदेश निदेशक को दे दिया गया है।

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, जिनकी अधिकतम सालाना आय 36,000 रुपये है उनकी बालिकाओं को हाईस्कूल से आगे की शिक्षा लेने व विवाह के लिए 30,000 सालाना अनुदान देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


इस योजना में अकाउंटपेयी चेक दिया जाता है। इसे एक माह के अंदर कैश कराना अनिवार्य होता है। प्रदेश के कई जिलों में कई पात्र छात्राओं को ऐसे चेक दे दिए गए, जिसमें कोई न कोई कमी थी। इसके चलते छात्राओं ने इन चेकों को वापस कर दिया है।

इस संबंध में सचिव अल्पसंख्यक कल्याण कहते हैं कि पिछले वर्ष योजना के तहत जो चेक लाभार्थियों को दिए गए थे, उसमें से करीब 40 चेक कैश नहीं हुए हैं। कुछ चेक समय से जमा नहीं हो पाए तो कुछ में त्रुटियां हो गईं थीं।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक को इनके स्थान पर दूसरा चेक दिलाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें