गुरु नानक जयंती पर अवकाश के कारण पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया, कैंसर संस्थान व अन्य चिकित्सा संस्थान में बुधवार को ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं, सरकारी अस्पतालों में हॉफ डे ओपीडी संचालित होगी जो दोपहर 12 बजे तक ही चलेगी। अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों के अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों को 24 घंटे इलाज दिया जाएगा।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि बुधवार को छुट्टी की वजह से ओपीडी में मरीज नहीं देखे जाएंगे। इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। बलरामपुर अस्पताल में एमएस डॉ. देवाशीष शुक्ला, आरएसएम अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि अस्पतालों में ओपीडी का संचालन दोपहर 12 बजे तक होगा। जांच और इलाज भी 12 बजे होगा। इमरजेंसी में मरीजों को लगातार इलाज मिलेगा। आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी का संचालन दोपहर 12 बजे तक होगा।