फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra: हज के लिए पहली उड़ान नौ मई को होगी रवाना, 48 घंटा पहले हज हाउस में करना होगा रिपोर्ट

Tue, 07 May 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

यूपी से हज के लिए पहली उड़ान नौ मई को रवाना होगी। इस बार पूरे प्रदेश से 18,010 लोग हज यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से हज के लिए पहली उड़ान नौ मई को सऊदी अरब रवाना होगी। इसका सिलसिला 24 मई तक चलेगा। इस बार पूरे प्रदेश से 18,010 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। इनमें से 8,080 यात्रियों को लखनऊ से रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए हज यात्रियों को राजधानी के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए एससी बसें लगाई गई हैं। वहीं, बुजुर्ग हज यात्रियों के लिए लो फ्लोर बसों को हज कमेटी ने तरजीह दी है। पहली उड़ान के हज यात्री मंगलवार से हज हाउस पहुंचने लगेंगे।

यात्रियों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को अपनी उड़ान से 48 घंटा पहले हज हाउस में रिपोर्ट कर अपनी सीट सुनिश्चित करानी होती है।
विज्ञापन


यात्री वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद यात्रियों को दो दिन पहले हज हाउस आना होगा और उड़ान से एक दिन पहले वीजा, पासपोर्ट व अन्य प्रपत्र मुहैया कराना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें