फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा हज यात्रियों की किस्मत का फैसला, 29,851 लोगों का होगा चयन

Mon, 22 Jan 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी से हज पर जाने वालों की किस्मत का फैसला सोमवार को होगा। सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में कुर्रा (लॉटरी) का आयोजन कर प्रदेश के 29,851 हज यात्रियों का चयन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कम्प्यूटर का बटन दबाकर इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार प्रदेश के हज यात्रियों के लिए 29,851 सीटों का कोटा आवंटित किया है। यह बीते साल से 834 अधिक है। गत वर्ष 29, 017 सीटों का कोटा दिया गया था।

राज्य हज कमेटी सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में दोपहर 2 बजे लॉटरी निकालेगी। इसका उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मीनाराण चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में दोनों राज्य मंत्री मोहसिन रजा और बलदेव सिंह औलख मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


 70 साल या इससे ऊपर के 2,605 बुजुर्ग हज आवेदकों का हज पर जाना तय है। इन सभी ने रिजर्व कैटेगरी ए में आवेदन किया है। इन्हें कुराअंदाजी (लॉटरी) में शामिल नहीं होना होगा। इसके अलावा बगैर महरम के चार के समूह में आवेदन करने वाली 45 साल से ऊपर की महिलाओं के 8 समूह भी चयनित किए जा चुके हैं। इन सभी 32 महिलाओं को भी लॉटरी में शामिल नहीं होना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें