फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की काशी में हज हाउस बनवाएगी राज्य सरकार

Sat, 16 Jan 2016 01:16 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों को लुभाने के लिए प्रदेश सरकार एक और कदम बढ़ाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा सरकार प्रदेश का तीसरा हज हाउस बनवाने जा रही है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शीघ्र ही सरकार इसकी घोषणा करेगी। सरकार का यह कदम 2017 के चुनावी एजेंडे का ही हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्वांचल में खासकर आजमगढ़ व मऊ ऐसे जिले हैं जहां अल्पसंख्यक बड़ी तादाद में हैं। वाराणसी में भी अल्पसंख्यकों की संख्या ठीक-ठाक है। यही वजह है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां के बुनकरों को लुभाने के लिए फैसिलिटेशन सेंटर शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। मोदी जब भी वाराणसी जाते हैं तो बुनकरों को रिझाने के लिए कुछ नई योजनाओं का जिक्र जरूर करते हैं।

मोदी के संसदीय क्षेत्र में हज हाउस के जरिये सपा सरकार इसका जवाब देने जा रही है। वाराणसी में हज हाउस बनने से इसका फायदा पूर्वांचल के मुस्लिम समुदाय को होगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अभी लखनऊ के अलावा गाजियाबाद में बन रहा हज हाउस

इसके बनने से वाराणसी में हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिमों की सभी औपचारिकताएं यहीं पर हो जाएंगी। अभी लखनऊ के अलावा दूसरा हज हाउस गाजियाबाद में बन रहा है। गाजियाबाद के हज हाउस से पश्चिम यूपी के मुस्लिम हज यात्रा कर सकेंगे। वाराणसी में सरकार तीसरा हज हाउस बनाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग की जमीन पर नजर
प्रदेश सरकार ने हाल ही में वाराणसी के डीएम से हज हाउस बनाने के लिए जमीन मांगी थी। पहले डीएम ने जेल विभाग की जमीन का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। लेकिन जेल विभाग ने इसलिए मना कर दिया था, क्योंकि वहां पर कैदियों से खेती-बारी करवाई जाती है।

अब डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की खाली पड़ी जमीन का प्रस्ताव भेजा है। अब अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग बेसिक शिक्षा विभाग से हज हाउस के लिए जमीन मांगेगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

वहां से स्वीकृति के बाद वाराणसी में हज हाउस बनना शुरू होगा। यूपी में वाराणसी से हर साल चार से पांच हजार यात्री हज यात्रा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें