प्रदेश में हज यात्रा के आवेदन फॉर्म शनिवार से मिलेंगे।
फॉर्म लखनऊ स्थित उप्र राज्य हज समिति के कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय, हज प्रशिक्षण केंद्र, मदरसों से प्राप्त किए जा सकते हैं।
इसके साथ की हज कमेटी की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउन लोड किए जा सकते हैं।
आवेदन 15 फरवरी तक हज समिति कार्यालय में डाक से या व्यक्तिगत रूप से जमा कराए जा सकेंगे।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पूर्व में हज कर चुके लोगों को दोबारा नहीं भेजने का फैसला किया है।
अगर किसी ने दोबारा हज के आवेदन किया तो उसका आवेदन निरस्त कर उसकी जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।
हज अधिकारी तनवीर अहमद के मुताबिक हज यात्रा-2014 में इस बार ऑवेदन फार्म के साथ हज गाइड भी दी जाएगी।
कहा कि आवेदन करने वालों के पासपोर्ट की वैधता 31 मार्च 2015 से पूर्व समाप्त नहीं होनी चाहिए।
बताया कि हज यात्री को तीन सौ रुपए हज कमेटी ऑफ इंडिया के स्टेट बैंक के खाता संख्या 33564923057 में जमा करना होगा। उसकी रसीद हज आवेदन के साथ लगानी होगी।