फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना गुरु का जन्म दिवस

Sat, 01 Feb 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों के सातवें गुरु हरिराय महाराज का जन्म दिवस शुक्रवार को नाका गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


शाम को सजा विशेष दीवान रहिरास साहिब के पाठ से शुरू हुआ। रागी जत्था भई मनजीत सिंह ने शबद किए। हजूरी रागी भाई राजिंदर सिंह ने नाम सिमरन कर संगतों को निहाल किया।

ज्ञानी दविंदर सिंह दरदी ने गुरु हरिराय की जीवन कथा बखानी। संगत ने गुरु को मत्था टेका। दीवान के बाद यहां लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने संगत को गुरु जन्म दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक सैकड़ों की संख्या में संगत ने यहां गुरु का लंगर छका। गुरुद्वारा मानसरोवर में भी शाम को गुरु जन्म दिवस पर विशेष दीवान सजा।

संगत ने यहां दीवान में गुरुवाणी सुनी। गुरुद्वारे के अध्यक्ष सरदार संपूर्ण सिंह बग्गा समेत तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी में देर रात तक संगत ने लंगर छका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें