फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के लिए आवेदन की फिर बढ़ी तारीख, अब 19 तक मिला समय

Thu, 13 Dec 2018 05:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हज यात्रा 2019 के लिए अब 19 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 दिसंबर कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सहायक सचिव जावेद खान ने बताया कि हज आवेदकों की मांग पर सेंट्रल हज कमेटी ने एक सप्ताह का और मौका दिया है। इससे पहले अंतिम तिथि 7 नवंबर को बढ़ाकर 12 दिसंबर किया गया था। 

जावेद ने बताया कि जिन आवेदकों का अभी तक पासपोर्ट बनकर नहीं आया है, वे पासपोर्ट कार्यालय से नंबर लेकर फॉर्म में भर दें। उनका आवेदन राज्य हज समिति में स्वीकार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के मुताबिक अब तक 29 हजार से अधिक हज आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। इनमें तकरीबन 18 हजार आवेदन ऑफलाइन व 11 हजार ऑनलाइन जमा हुए हैं। कमेटी का मानना है कि अंतिम तिथि बढ़ने से 5 से 8 हजार आवेदन और बढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें