फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में नौकरी करते हुए हबीब ने यूपीपीसीएस में फहराया परचम, सफलता पर कही ये बातें

Sun, 24 Feb 2019 08:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हबीब उर रहमान अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस के ग्रेड-ए कंप्यूटर ऑपरेटर हबीब उर रहमान अंसारी ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता पाकर साबित कर दिया कि अगर जुनून हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है।

विज्ञापन


हबीब उर रहमान ने इससे पहले लोअर पीसीएस में मार्केटिंग ऑफिसर पद पर सफलता हासिल की थी। अब उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है।

हबीब का कहना है पुलिस विभाग में नौकरी करते हुए उन्हें भी सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की प्रेरणा मिली और हर रोज पांच घंटे का वक्त पढ़ाई के लिए निकाला। उन्होंने बताया कि  धैर्य, निरंतरता और बेहतर गाइडेंस से उन्हें ये सफलता हासिल हुई है।

मूल रूप से गोंडा निवासी हबीब उर रहमान ने आईटी फैजाबाद से वर्ष 2010 में बीटेक की उपाधि हासिल की है। इसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 2013 तक उन्होंने प्राइवेट टेलीकॉम में नौकरी की। जिसके बाद 2014 में उनकी नौकरी पुलिस विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद हुई। जहां काम करते हुए उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


हबीब ने सफलता के लिए अपने दोस्त बिहार निवासी हरेंद्र सिंह राठौर को धन्यवाद दिया। कहा कि हरेंद्र की मदद से उन्हें बेहतर गाइडेंस मिला। इतना ही नहीं हरेंद्र ने उन्हें अलीगंज में अपने कमरे में रहने के लिए जगह दी और तैयारी करने में मदद की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें