किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय (केजीएमयू) में अब महिलाओं के कैंसर के इलाज के लिए अलग विभाग खोला गया है। संस्थान में रविवार को गायनेकोलॉजिकल आंकोलॉजी विभाग का शुभारंभ कलाम सेंटर में हुए कार्यक्रम में किया गया।
विज्ञापन
केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने विभाग का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे उनके लिए अलग विभाग होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए केजीएमयू में इस विभाग की नींव रखी गई। गायनेकोलॉजिकल आंकोलॉजी विभाग की प्रमुख प्रो. निशा सिंह ने कहा कि हमारा मकसद विभाग के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं का इलाज करना है। भविष्य में हमारा लक्ष्य एमसीएच पाठ्यक्रम शुरू करने का है।