फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटके मिले दंपती, एक दिन पहले सास-बहू और बेटे में हुई थी कहासुनी; पुलिस कर रही जांच

Sun, 27 Jul 2025 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बताया गया कि शनिवार को रोहित, उसकी पत्नी और मां के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इस दौरान रोहित ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को समझाकर बाहर निकाला। इसके बाद शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। मुचलका भरकर रिहा होने के बाद रोहित घर आ गया था। 
विज्ञापन
मुन्नी देवी और रोहित सोनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दंपती के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। शनिवार को सास-बहू और बेटे में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग में बेटे का चालान भी किया था। इसके कुछ घंटों बाद बेटा-बहू फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव की है। गांव निवासी रोहित सोनी (28) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (27) के शव फंदे से लटके मिले। बताया गया कि मृतका गर्भवती थी। दंपती का एक चार साल का बेटा भी है। 

रविवार सुबह जब काफी देर तक रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। रोहित और मुन्नी फंदे से लटके थे। घटना के बाद घरवाले रोने-बिलखने लगे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में दो तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। एक यह कि युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। दूसरी पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद आहत होकर युवक ने भी जान दे दी।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं से गहराई से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका गर्भवती थी। उनका एक चार वर्षीय पुत्र भी है, जो घटना के समय घर में नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें