फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार: चुनाव आयोग की पारदार्शिता अटल सत्य, मैं आरोपों से डरता नहीं; इल्जाम की परवाह नहीं करता

Mon, 24 Aug 2026 08:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Election Commission: ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है। कोई कुछ भी इल्जाम लगाए चुनाव आयोग उससे डरने व घबराने के बजाय उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करता है।
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे ज्ञानेश कुुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के दो दिन के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोगों का आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में हुए 93.7 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड तोड़ें। उन्होंने 20 जिलों के शैक्षिक संस्थानों से आए शिक्षकों व छात्रों के साथ संवाद में चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली व उनके सवालों का खुलकर जवाब दिया। मौका था इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी-2) और एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट पर क्षेत्रीय सम्मेलन का

विज्ञापन


ज्ञानेश ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है। कोई कुछ भी इल्जाम लगाए चुनाव आयोग उससे डरने व घबराने के बजाय उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करता है और पूरी पारदर्शिता से काम करता है। जिस तरह से यह अटल सत्य है कि सूरज पूरब से ही निकलता है, ठीक उसी तरह चुनाव आयोग पूरी तरह पारदर्शी है, यह भी अटल सत्य है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसे जिस दिशा से सूरज उगाना है वह उगाए, हम इस पर ध्यान नहीं देते। आज के युवा सबसे समझदार हैं, वह हर चीज समझते हैं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रियाओं से संबंधित ज्ञान और समझ को आगे बढ़ाने और लोकतंत्र को समृद्ध करने के लिए ईएलसी बेहद जरूरी है। देश में होने वाले सभी चुनावों को संविधान और कानून मंशा के अनुसार कराया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवा मतदाताओं को चुनाव प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, पंजीकरण, मतदान एवं मतगणना प्रक्रियाओं और आयोग की भूमिका और कार्यप्रणाली से परिचित कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन

ईसीआईनेट पर मतदान से जुड़ी सभी सूचनाएं

उन्होंने कहा कि ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक बटन के क्लिक पर मतदाता सूची से लेकर मतदान तक चुनाव से संबंधित सभी सेवाएं देता है। देश के विशाल शैक्षिक ईको सिस्टम को देखते हुए यह पहल महत्वपूर्ण है। इस सिस्टम में लगभग 15 लाख स्कूल हैं, जिनमें करीब 25 करोड़ छात्र और एक करोड़ से अधिक शिक्षक हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 1,500 विश्वविद्यालय और करीब 70,000 शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें अनुमानित तौर पर 4.33 करोड़ छात्र नामांकित हैं। ईएलसी मतदाता पंजीकरण, मतदान और मतगणना सहित चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी मंच का काम करेंगे। कहा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) वोट का ऑडिट करते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, चुनाव आयोग के महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल, महानिदेशक (आईटी) डॉ. सीमा खन्ना व यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएलओ से संवाद

मुख्य चुनाव आयुक्त अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश के बूथ लेवल अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें