फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का गठबंधन एक ही पक्ष के लिए अच्छा, दूसरे के लिए तो घातक साबित हुआ : जीवीएल नरसिम्हा

Sat, 24 Mar 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जीवीएल नरसिम्हा राव - फोटो : GVL NARSIMHA RAO
विज्ञापन
नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि सपा और बसपा हर हार के बाद नया बहाना ढूंढते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा ने राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर विरोधियों से गठबंधन किया। ये गठबंधन तो एक ही पक्ष के लिए अच्छा रहा जबकि दूसरे पक्ष के लिए तो घातक साबित हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि जिस दल ने सत्ता में रहते हुए डॉ. अम्बेडकर का विरोध किया, तुष्टिकरण की नीति के तहत सहारनपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम से संचालित मेडिकल कॉलेज सहित अन्य संस्थाओं और योजनाओं का नाम बदल दिया, राजनीतिक स्वार्थ के चलते बसपा सुप्रीमो मायावती को अब वे ही लोग प्यारे लग रहे हैं।

जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर को चाहने वाले लोग इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो डॉ. अम्बेडकर का पंचतीर्थ बनाया है, भीम एप लांच करने सहित कई योजनाएं संचालित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 में से 9 राज्यसभा सीट जीतना भाजपा के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

जोड़-तोड़ की खूब कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए

जीवीएल नरसिम्हा राव - फोटो : amar ujala
राव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में विधायक मतदान करते हैं, विधायक अपने क्षेत्र की जनता की आवाज पर ही वोट करते हैं। यह जनता को जनादेश के रूप में देखते हैं, एक साल पूरा करने के अवसर पर जनता ने राज्यसभा में भाजपा के संख्या बल को मजबूत करने का काम किया है।

उन्होंने मतदान और मतगणना में गड़बड़ी के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा मतों के संख्या बल के आधार पर चुनाव जीती है। जिनके पास मत नहीं थे, उन्होंने जोड़-तोड़ की हर संभव कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। सपा-बसपा का गठबंधन एक ही पक्ष के लिए ही अच्छा और दूसरे पक्ष के लिए घातक साबित हुआ।

नरसिम्हा राव ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सरकार ने दो विधायकों को मताधिकार के खिलाफ याचिका दायर की थी, उस पर न्यायपालिका ने फैसला लिया है। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिशचंद्र श्रीवास्तव, अतुल अवस्थी, नवीन श्रीवास्तव, हिमांशु दुबे आदि ने उनका स्वागत किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें