फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस नए रूट से दिल्ली जाएंगी बसें, समय और पैसा दोनों लगेगा कम

Sat, 24 Mar 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेंमो
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते 27 मार्च से बसों को चलाएगा। एक तरफ दूरी घटेगी, जिससे कम समय में सफर पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन


साथ ही 200 रुपये तक किराये में कमी आएगी। 27 से एक्सप्रेस-वे से 74 बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ व साधारण बसें शामिल हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक की निगरानी में शुक्रवार को हुई बैठक में बसों की समय सारिणी व किराए पर मंथन हुआ, इसे अंतिम रूप शनिवार को दिया जाएगा।

रूट सर्वे में चारबाग बस अड्डे से आगरा एक्सप्रेस वे होते हुए आनन्द विहार टर्मिनल तक की दूरी 525 किलोमीटर मिली है। जबकि अभी चारबाग बस अड्डे से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचने के लिए 585 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारबाग से इस समय चलेंगी बसें

- फोटो : डेंमो
एक्सप्रेस-वे के रास्ते बस दिल्ली जाएगी तो 60 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इससे यात्रियों को लखनऊ दिल्ली के बीच तकरीबन दो सौ रुपये तक कम किराया देना होगा और सफर भी आठ घंटे में पूरा हो जाएगा।
 
आलमबाग डिपो के एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि रूट सर्वे के बाद बसों की टाइमटेबल फाइनल कर दिया गया है। वोल्वो, स्कैनिया, जनरथ व साधारण बसों को मिलाकर एक्सप्रेस-वे के रास्ते कुल 74 बसों का संचालन किया जाएगा।

चारबाग से इस समय चलेंगी बसें
वॉल्वो : सुबह छह, सात व आठ बजे, दोपहर दो, तीन, शाम चार, पांच, छह व सात बजे, रात आठ, नौ, दस व 11 बजे
जनरथ बस: सुबह चार व पांच बजे, दोपहर 12, दो, 3.30 बजे, शाम 4.30 बजे, 5.30 बजे, 6.30 बजे, 7.30 बजे, रात 8.30 बजे, 9.30 बजे, 10.30 बजे व 11.30 बजे
साधारण बस : रात एक बजे से लेकर अगली रात 12 बजे तक हर घंटे पर मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें