फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी से मिलीं झांसी में स्ट्राबेरी की खेती को बढ़ावा देने वाली गुरलीन चावला

Tue, 02 Feb 2021 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

झांसी में स्ट्राबेरी की खेती को बढ़ावा देने वाली गुरलीन चावला ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उनके प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरलीन के प्रयासों से झांसी की धरती स्ट्राबेरी की खेती के अनुकूल बनी है। इस तरह की अभिनव पहल से ज्यादा से ज्यादा किसानों और युवाओं को जोड़े जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह खेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होगी साथ ही स्ट्राबेरी महोत्सव जैसे आयोजनों से बाजार की जरूरत को भी पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में गुरलीन द्वारा की जा रही स्ट्राबेरी की खेती की सराहना की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें