फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइक्लोन की आशंका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुजरात दौरा रद्द

Tue, 05 Dec 2017 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी
विज्ञापन
गुजरात में तूफान और बरसात के कारण मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ को मंगलवार को सूरत का प्रस्तावित चुनावी दौरा रद्द कर दिल्ली से लखनऊ लौटना पड़ा। ऐसे में मंगलवार शाम यहां प्रस्तावित कार्यक्रमों में फेरबदल कर आनन-फानन में आयोजन करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के 14 नवनिर्वाचित महापौरों व अमेठी तथा जायस के निकाय अध्यक्षों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इसके बाद योगी को दोपहर 12 बजे निजी विमान से सूरत जाना था।

सूरत में दोपहर 2 से 3.20 बजे तक चुनावी सभाओं को संबोधित कर 3.25 बजे लखनऊ के लिए रवाना होना था, लेकिन मंगलवार सुबह से ही सूरत में मौसम खराब होने, बरसात और तूफान की आशंका के कारण उनका विमान दिल्ली से सूरत के लिए उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन


ऐसे में मुख्यमंत्री सूरत दौरा रद्द कर दोपहर 1 बजे लखनऊ लौट आए। उधर, प्रदेश के 14 महापौर भी मौसम की खराबी के कारण दिल्ली से गुजरात नहीं जा सके। उन्हें यूपी भवन में ठहराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें