फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए गाइडलाइन जारी, 150 प्रश्न पूछे जाएंगे

Thu, 21 Jan 2021 12:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद ने तीन हजार से अधिक सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए गाइडलाइन जारी कर प्रस्ताव प्रयागराज स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को भेजा है। दोनों भर्ती की लिखित परीक्षा अलग-अलग होगी। इनमें 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 65 प्रतिशत (97 अंक) व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 60 प्रतिशत (90 अंक) कटऑफ निर्धारित की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी दोनों पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसे एक ही ऑनलाइन आवेदन में दोनों परीक्षा के चयन की सुविधा मिलेंगी, लेकिन आवेदन शुल्क अलग-अलग जमा करने होंगे।

प्रधानाध्यापक के लिए सहायक अध्यापक पद पर पांच वर्ष की सेवा का अनुभव व विद्यालय प्रबंधन की जानकारी होना अनिवार्य है। सहायक अध्यापक के लिए टीईटी से उच्च स्तर की परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें