फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने जारी की बकरीद मनाने की गाइडलाइन, घर पर ही त्यौहार मनाने का आदेश

Wed, 22 Jul 2020 06:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार ने बकरीद को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर जोर दिया है। निर्देशों में कहा गया है कि किसी भी स्थान पर भीड़ न इकट्ठा होने दी जाए।

विज्ञापन


इस संबंध में यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि समाज में सभी की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखा जाए।

गाइडलाइन में पुलिसकर्मियों को लाउडस्पीकर की मदद से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरुक करने का निर्देश दिया गया है।

पत्र में ये निर्देश दिए गए हैं:

- धर्मगुरुओं द्वारा बकरीद का त्यौहार घर में ही मनाने, सामूहिक रूप से नमाज अदा न किए जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

- पुलिस द्वारा वाहनों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु लोगों को जागरुक किया जाए।

- सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं वाट्सएप पर कड़ी नजर रखी जाए। भ्रामक सूचना प्रसारित होने पर विधिक कार्रवाई करते हुए प्रभावी खंडन किया जाए।

- थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि वह छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लेते हुए समुचित व त्वरित रिस्पांस करें।

- मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

यहां पढ़ें अन्य निर्देश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें