फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसटीएफ कर्मी बता गार्ड को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 09 Jul 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वायरल वीडियो की फुटेज।
विज्ञापन
गुडंबा। खुद को एसटीएफ कर्मी बताने वाले कार सवार युवक पर एसबीआई के सुरक्षा गार्ड को पीटने का आरोप है। गार्ड ने गुडंबा थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस ने दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

पैकरामऊ निवासी अरविंद कुमार सिंह एसबीआई में सुरक्षा गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि छह जुलाई की रात करीब 10 बजे वह बाइक से टेढ़ी पुलिया जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध पर कार सवार युवक ने खुद को एसटीएफ कर्मी बताया। उसने उन्हें पीटा और गाली-गलौज की।
अरविंद का कहना है कि उन्होंने गुडंबा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें खत्री चौकी भेज दिया, लेकिन दो दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो की फुटेज।

वायरल वीडियो की फुटेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें