राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि आजादी के बाद से कई राजनीतिक दलों ने केंद्र की सत्ता संभाली और देश हित में कई फैसले भी किए, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार का ‘एक देश-एक कर’ की व्यवस्था बनाने के लिए ‘वस्तु एवं सेवा कर’ (जीएसटी) लागू करने का फैसला सबसे उपयुक्त और कर व्यवस्था में सुधार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने कहा कि मेरी दृष्टि में तो जीएसटी देश के आर्थिक विकास के लिए ‘अमृत’ के समान है।
राज्यपाल शुक्रवार को एक होटल में आयोजित ‘डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन एंड जीएसटी समिट-2017’ का उद्घाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक जुलाई से लागू हो रही जीएसटी का सबसे अधिक लाभ यूपी को मिलेगा, क्योंकि उपभोक्ता के लिहाज से यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है।