फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं व 12वीं के टॉपर्स को नकद इनाम देकर सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Fri, 09 Jun 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं व सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम दस स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं इन छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने वाली छात्राओं को खास तौर पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परीक्षाओं में प्रदेश की बेटियों की उल्लेखनीय सफलता से यह सिद्ध हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

हरकत में आया माध्यमिक शिक्षा विभाग

- फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा के टापर्स को मुख्यमंत्री की ओर से नकद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि टापर्स को नकद पुरस्कार देने के लिए प्रस्ताव आदि तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया जाएगा।

अभी यह तय नहीं हो पाया है कि टापर्स कितनी नकद धनराशि दी जाएगी। इस बाबत शासन के आला अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके निर्णय किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें