केजीएमयू में पैरा मेडिकल संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह में राज्य सभा सांसद
लखनऊ। राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के मुताबिक पैरामेडिकल के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। वह बुधवार को केजीएमयू में पैरामेडिकल विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद ने कहा, यह अवसर केवल नई शैक्षिक यात्रा का प्रारंभ ही नहीं, बल्कि समर्पण, सेवा और अनुशासन के संकल्प का भी प्रतीक है। अधिष्ठाता पैरामेडिकल विज्ञान संकाय प्रो. केके सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को आचरण और व्यवहार से संस्थान की गरिमा बनाए रखनी होगी। मौके पर प्रो. अतिन सिंघई के साथ अन्य शिक्षक मौजूद रहे। डॉ. सौम्या सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।