लखनऊ। केंद्र सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड योजना में नामांकन के लिए सरकारी व निजी स्कूलों के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी अब 30 सितंबर तक स्कूल आईडी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अब तक लखनऊ में सर्वाधिक 6260 नामांकन हुए हैं। लखनऊ मंडल से 28 हजार बच्चों ने पंजीकरण करवाया है। योजना के तहत एक स्कूल से अधिकतम पांच विद्यार्थी अपने विचार अपलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं।