फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI TV: एआई टीवी की बढ़ रही डिमांड, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में हर महीने 1000 से अधिक टीवी की हो रही बिक्री

Tue, 14 Oct 2025 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में हर महीने 1000 से अधिक एआई टीवी की बिक्री हो रही है। दिवाली पर मांग और बढ़ गई है। लगातार अपडेट हो रहे फीचर ने इन्हें और लुभावना बना दिया है।
विज्ञापन
एआई टीवी की बढ़ी डिमांड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस टीवी को कभी बुद्ध बक्सा कहा जाता था, वो तकनीक के बदलते दौर में अब स्मार्ट और कृत्रिम बुद्धि (एआई) वाला बन गया है। ये एआई टीवी न केवल इंटरनेट से जुड़कर अनगिनत डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच दे रहे हैं, बल्कि कंप्यूटर की जरूरतों को भी पूरा कर रहे हैं।

विज्ञापन


आज हर हाथ में मोबाइल और हर घर में डिजिटल स्क्रीन जरूर है, फिर भी टेलीविजन का आकर्षण कम नहीं हुआ है। राजधानी के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक बाजार में हर महीने एक हजार से अधिक एआई फीचर वाले स्मार्ट टीवी की बिक्री हो रही है। दुकानदारों के अनुसार, धनतेरस और दिवाली पर बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अखिलेश ने सीएम योगी को बताया घुसपैठिया, कहा- उनको उनके राज्य में भेजा जाय; प्रदेश में सियासी उबाल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डेढ़ करोड़ की कीमत का मिलावटी खोया हुआ जब्त, नकली तेल भी हुआ बरामद; 17 अक्तूबर तक चलेगा अभियान


नाका बाजार के टीवी विक्रेता अखिलेश शर्मा बताते हैं कि मनोरंजन के साधन जरूर बढ़ गए हैं, लेकिन टीवी की मांग में कमी नहीं आई। शादी-व्याह, त्योहार या सामान्य दिनों में भी लोग नई तकनीक वाले टीवी खरीद रहे हैं। कंपनियां समय-समय पर फीचर बदल रही हैं, जिससे ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

60 वोल्ट में भी चलेगी एआई टीवी : जहां पहले टीवी को चलाने के लिए 200-250 वोल्ट बिजली की आवश्यकता होती थी, वहीं अब 60 वोल्ट में भी आधुनिक टीवी आसानी से चल जाती हैं। इलेक्ट्रॉनिक मॉल के एक विक्रेता के मुताबिक, अब टीवी की साउंड सिनेमा हॉल जैसी और पिक्चर क्वालिटी बेहद रियलिस्टिक हो गई है। ग्राहक इन खूबियों से आकर्षित हो रहे हैं।


मॉडलवार औसत बिक्री (राजधानी के बाजार के अनुसार)
 टीवी साइज कीमत (रुपये) मासिक बिक्री (यूनिट)
32 इंच 10,000 - 14,000 400
43 इंच 21,000 - 55,000 250
55 इंच 33,000 - 1.70 लाख 200
97 इंच 3.50 लाख - 8 लाख 150
Trending Videos
विज्ञापन

ऑटोमैटिक ब्राइटनेस और एलईडी टीवी में स्मार्ट साउंड का जलवा

एलईडी टीवी में अब ऑटोमैटिक ब्राइटनेस फीचर मौजूद है, जो दिन और रात के हिसाब से स्क्रीन की रोशनी व कलर को खुद समायोजित करता है। डीजे जैसी साउंड क्वालिटी और सिनेमा हॉल का अहसास देने वाले फीचर्स ने इसे और खास बना दिया है। अब टीवी को सीसीटीवी कैमरे से जोड़कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे सुरक्षा और मनोरंजन... दोनों जरूरतें पूरी हो रही हैं।

आने वाले समय का रुझान...
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में एआई आधारित टीवी घरेलू गैजेट्स से जुड़कर 'स्मार्ट होम सिस्टम' का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में टेलीविजन केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक बनता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें