एलईडी टीवी में अब ऑटोमैटिक ब्राइटनेस फीचर मौजूद है, जो दिन और रात के हिसाब से स्क्रीन की रोशनी व कलर को खुद समायोजित करता है। डीजे जैसी साउंड क्वालिटी और सिनेमा हॉल का अहसास देने वाले फीचर्स ने इसे और खास बना दिया है। अब टीवी को सीसीटीवी कैमरे से जोड़कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे सुरक्षा और मनोरंजन... दोनों जरूरतें पूरी हो रही हैं।
आने वाले समय का रुझान...
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में एआई आधारित टीवी घरेलू गैजेट्स से जुड़कर 'स्मार्ट होम सिस्टम' का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में टेलीविजन केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक बनता जा रहा है।