विधानसभा का डिजिटल लुक एवं विधानसभा के गलियारे से लेकर विभिन्न स्थानों पर कर की गई डिजिटल सजावट को देखकर बच्चों ने हर्ष व्यक्त किया। स्कूल की तरफ से रितु पालीवाल ने बच्चों की इस समूह का समन्वय किया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमती नगर विस्तार ब्रांच के 12वीं के छात्रों के समूह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया और विधानसभा में सदन की कार्यवाही भी देखी। सदन में इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की विधानसभा का डिजिटल लुक एवं विधानसभा के गलियारे से लेकर विभिन्न स्थानों पर कर की गई डिजिटल सजावट को देखकर बच्चों ने हर्ष व्यक्त किया। स्कूल की तरफ से रितु पालीवाल ने बच्चों की इस समूह का समन्वय किया। शिक्षक आशीष कन्नौजिया सहित बच्चों में गोविन्द नारायण पांडेय, प्रियांश पाठक, तन्मय गर्ग, शिवांश विक्रम, अंश द्विवेदी, आद्या त्रिपाठी, लावण्या, तृप्ति सिंह, पीयूष कुमार गौतम, सोनाक्षी सिन्हा, एवं शिवांजलि सहित एक दर्जन से ऊपर बच्चों ने विधानसभा भ्रमण में हिस्सा लिया।