शादी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पलों में से एक होता है। इस दिन हर कोई एक नई जिंदगी की शुरुआत करता है, लेकिन अयोध्या में एक ऐसी वारदात हुई जिसने शादी की खुशी को मातम में बदल दिया।
अयोध्या के ग्रामीण इलाके कुमारगंज में शादी के दौरान ही दूल्हे की हत्या कर दी गई। बताया गया कि दुल्हन के प्रेमी सिंटू ने वारदात का अंजाम दिया। प्रेमी अपने दो साथियों के साथ शादी स्थल पर आ गया और उसने दूल्हे को कैंची से गोदकर मार डाला। यह देख बरातियों ने उसे पकड़कर पीट दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।