फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उत्साहित दूल्हे ने ऐन मौके पर कर दी ऐसी हरकत, उठा ले गई पुलिस; आफत ने घरवालों को मुश्किल में डाला

Mon, 25 Nov 2024 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बरात निकलने से पहले उत्साहित दूल्हे ने ऐन मौके पर ऐसी हरकत कर दी कि वीडियो देखकर उसे पुलिस उठा ले गई। पुलिसिया आफत ने घरवालों को मुश्किल में डाल दिया। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता दूल्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में कैंटीन संचालक ने अपने निकाह के दिन बरात निकलने से पहले पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो राउंड हवाई फायरिंग की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो रविवार को यह वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने सोमवार को कैंटीन संचालक अराफात कुरैशी को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर बरामद किया है।

बरात निकलने की  चल रही थी तैयारी

इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि ठाकुरगंज के समनान गार्डन निवासी अराफात कुरैशी का 17 अक्टूबर को निकाह था। घर से बरात निकलने की तैयारी चल रही थी। सेहरा बांधने से पहले अराफात ने पिता मो. इरफान के लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो राउंड हवाई फायर किए। 

पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान 

किसी ने इसका वीडियो बना लिया। रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर ने बताया कि इरफान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी दफ्तर भेज जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें