फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में मेहर में हार लिखवाने पर दूल्हे ने लड़की के पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई रोड स्थित अंधे की चौकी के पास अमन कॉलोनी में शनिवार सुबह निकाह में लड़की पक्ष ने मेहर में हार लिखवाया तो इससे नाराज दूल्हे ने बाइक की मांग की। लड़ी पक्ष ने इनकार किया तो दूल्हे ने कुर्सी से लड़की के पिता की पिटाई कर दी। इतने में दोनों पक्षों में जमकर बवाल होने लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर समझौता करा दिया। इसके बाद शादी हुई।
विज्ञापन

अमन कॉलोनी निवासी मोहम्मद रईस ने बताया कि बेटी की शादी रहीमाबाद के दौलतपुर निवासी जुनैद के साथ तय की थी। शनिवार सुबह बरात आई थी। निकाह के समय मेहर में हार लिखवाने की बात की गई तो नाराज होकर दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग की। बाइक देने से मना करने पर नाराज दूल्हे ने कुर्सी उठाकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें