फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी पेड़ कटा, तो वन विभाग की शामत

Tue, 03 Sep 2013 10:52 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चक गंजरिया परियोजना में 990 एकड़ भूमि पर हरियाली पर आरी न चले इसका पूरा ख्याल वन विभाग को रखना पड़ेगा।
विज्ञापन


जैसे-जैसे विभिन्न विभाग अपनी जगह बनाते जाएंगे, पशुपालन विभाग अपने ढांचे को यहां से स्थानांतरित कर लेगा। मगर एक भी पेड़ की अतिरिक्त कटान न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा।

केवल निर्मित क्षेत्र में ही कुछ कटान की जा सकेगी। वन विभाग यहां पेड़ों की आयु और उनकी गुणवत्ता आदि को लेकर एक स्टडी भी करेगा। उसी आधार पर हरियाली का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इस परियोजना को बहुत तेजी से आगे बढ़ाने का आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही क्रिकेट स्टेडियम के लिए जो 137 एकड़ भूमि इस परियोजना में जोड़ी गई है, उसके नियोजन पर भी गौर करने के निर्देश दिए गए हैं।
चक गंजरिया परिक्षेत्र में आईटी सिटी, मेडिसिटी, दुग्ध विकास परियोजना, एलडीए योजना, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ट्रिपल आईटी आदि परियोजना लाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसमें ताजा स्थिति के आंकलन को लेकर प्रमुख सचिव आवास सदाकांत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें वन विभाग को यहां के पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदार बनाया गया है।

सभी विभाग यहां पेड़ों का पूरा संरक्षण करेंगे और निर्मित क्षेत्र के अलावा एक भी पुराने पेड़ को नहीं काटा जाए, यह वन विभाग ही सुनिश्चित करवाएगा।

इसके अलावा पेड़ों से संबंधित स्टडी भी वन विभाग करेगा। ताकि पुराने वृक्षों का लंबे समय तक संरक्षण किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें