फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से सफर करते हैं तो पढ़ें ये अच्छी खबर

Tue, 25 Nov 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की जनता एसी बस जनरथ का सोमवार को शुभारंभ हो गया। क्षेत्रीय अफसरों ने दोनों जनरथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इनमें आजमगढ़ की जनरथ सिर्फ दो सवारी लेकर आलमबाग से रवाना हुई। यात्रियों को इलाहाबाद का 266 और आजमगढ़ का 395 रुपये किराया चुकाना पड़ा। इलाहाबाद जाने वाली जनरथ का किराया साधारण बस से 90 रुपये अधिक और वोल्वो से 193 रुपये कम है।

राजधानी के आलमबाग अड्डे पर सबसे पहले क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने सुबह 7 बजे लखनऊ से इलाहाबाद रूट और क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक अजीत सिंह ने सुबह 9 बजे लखनऊ से आजमगढ़ रूट जाने के लिए जनरथ को झंडी दिखाई।
विज्ञापन


रवानगी के वक्त इलाहाबाद की जनरथ में 13 और आजमगढ़ की जनरथ में दो सवारियां थीं। लेकिन फैजाबाद रोड स्थित पालीटेक्निक चौराहे पर जनरथ को आजमगढ़ की काफी सवारियां मिलीं।
विज्ञापन

आज रात से सस्ता हो सकता है बसों का सफर

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को पहले दिन के ट्रायल संचालन की समीक्षा होगी। दूसरी तरफ यात्रियों ने जनरथ में पुश बैक (पीछे खिसकने) सीट न होने के कारण सफर करने में असुविधा महसूस की।


परिवहन निगम की बस में मंगलवार रात 12 बजे से सफर सस्ता हो सकता है। एक पैसा प्रति किमी. बस किराया कम करने का प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) को भेज दिया है।

परिवहन विभाग ने मंगलवार को एसटीए की बैठक बुलाई है। इसमें बस का किराया एक पैसा प्रति किमी. कम करने के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
लखनऊ से किराया रुपये में
कहां तक     साधारण     वॉल्वो     जनरथ
इलाहाबाद    176     459     266
आजमगढ़     267    696     395

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें