पैसा न देने पर पिता की पत्थर से कूंच कर हत्या कर कलियुगी पुत्र गांव के बाहर बने सरस हॉट में छुपाकर बीते तीन दिन से फरार है। सोमवार को हाट के कमरे के पास खेल रहे बच्चों को दुर्गन्ध का एहसास हुआ तो वे अंदर गए।
वहां वृद्ध का शव नजर आया। बच्चों भागकर इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान गांव के 70 वर्षीय हौसिला प्रसाद सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालूम हो कि हौसिला प्रसाद सिंह (70) भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी हैं। उनके दो पुत्र शैलेन्द्र सिंह व शनि सिंह है। शैलेन्द्र बीते दिनों एक मामले में जेल चला गया ।
घर पर पर हौसिला प्रसाद व उनकी पत्नी के अलावा छोटा पुत्र शनि रहता था। शनि नशे का आदी है। हौसिला सिंह की पत्नी के मुताबिक पुत्र शनि गत 29 अक्तूबर को अपने पिता से पैसे मांग रहा था। उन्होंने पैसा न होने की बात कहकर पैसा देने से मना कर दिया।