फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधार कैंप में मिला बड़ा आराम मिनटों में निपट गया हर काम

विज्ञापन
​शिविर में आधार बनवाते लोग।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। अमर उजाला की पहल से तमाम लोगों को राहत मिली। लोग कार्यालय आए, दस्तावेज दिए और कुछ ही समय में आधार कार्ड संबंधी उनका काम हो गया। न लाइन में लगना पड़ा और न ही किसी तरह की अव्यवस्था झेलनी पड़ी। दो दिन में 113 बच्चे, बड़े और बुजुर्गों ने आधार से जुड़े काम करवाए।
दो दिवसीय शिविर में दूसरे दिन सोमवार को 50 लोग पहुंचे। इनमें से 30 लोगों ने अपने आधार अपडेट कराए और 20 लोगों के नए आधार बनाए गए। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हुए सबसे पहले उनके काम कराए गए। अन्य आवेदकों को भी इंतजार नहीं करना पड़ा, क्योंकि कई टीमें लगाई गई थीं। इसमें एक टीम यूआईडीएआई की, जबकि दो टीमें डाक विभाग की थीं। यूआईडीएआई की टीम से विपिन यादव ने आधार बनाए व अपडेट किए।
विज्ञापन

शिविर में मिला दोहरा लाभ.

प्रवर डाक अधीक्षक सचिन चौबे के निर्देश पर डाक विभाग की ओर से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सहायक प्रबंधक अमान जावेद की अगुवाई में पहुंची टीम शिविर में शामिल रही। टीम ने पांच साल से कम आयु के बच्चों के तत्काल आधार बनाए और मोबाइल नंबर संशोधित किए। इस दौरान कई लोगों ने डाक बैंक में खाता भी खुलवाया। दुर्घटना बीमा भी करवाया। अमान जावेद ने बताया कि डाक विभाग घर अथवा अस्पतालों में अपने कर्मचारियों को भेजकर जीवन प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा भी दे रहा है। खाते को आधार से जोड़ना या आधार कार्ड में मोबाइल नंबर के संशोधन की सुविधा से लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलवाने में भी सहायता कर रहा है। इस मौके पर शाखा डाकपाल नितिन, अवंतिका, सौरभ गुप्ता भी मौजूद रहे।

एक दिन पहले दी जाएगी सूचना, करवाना होगा पंजीकरण
अमर उजाला की तरफ से अगर भविष्य में आधार कैंप लगाया जाएगा तो अखबार के माध्यम से एक दिन पहले ही सूचना दी जाएगी। सूचना मिलने पर जरूरतमंद लोग आधार संबंधी कार्य करवाने के लिए फोन पर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे, जिनका रजिस्ट्रेशन होगा, केवल उन्हें ही शिविर में प्रवेश दिया जाएगा।

Iदो दिन के शिविर में कई लोगों ने सहूलियत से आधार संबंधी कार्य करवाए हैं। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। भविष्य में ऐसे शिविर में यूआईडीएआई पूरा सहयोग करेगा।I
विज्ञापन

I- प्रशांत कुमार सिंह, उप महानिदेशक, यूआईडीएआई लखनऊI

शिविर में आधार बनवाते लोग।

शिविर में आधार बनवाते लोग।

शिविर में आधार बनवाते लोग।

शिविर में आधार बनवाते लोग।

शिविर में आधार बनवाते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें