लखनऊ। चिनहट के बीबीडी इलाके में घर में घुसकर युवती के साथ दबंगों ने मारपीट व छेड़छाड़ की। पीड़िता के मुताबिक 18 नवंबर की रात आठ बजे उसके माता-पिता काम से बाहर थे। वह छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी। युवती की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने बताया कि गांव के एक युवक के रिश्तेदार पांच साथियों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने उसके भाई को पीटा और गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता बचाव में आई तो उसे जमीन पर पटक दिया और दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ की। युवती की चीख सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मारपीट का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।