फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की हत्या मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज, विधायक बोले- आरोप बेबुनियाद

Sat, 22 Dec 2018 06:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
मृतक ग्राम प्रधान अजय प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ठेकेदार अजय प्रताप सिंह की अयोध्या में शनिवार शाम थाना कैंट अंतर्गत कौशलपुरी कॉलोनी में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उनके सिर में लगी। अजय के पिता राजकुमार सिंह ने गोसाईंगंज के भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी पर हत्या, वसूली, साजिश रचने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि विधायक उनके बेटे को अवैध वसूली के लिए लगातार धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन


हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैतीकला की ग्राम प्रधान शीला सिंह के छोटे बेटे अजय प्रताप सिंह उर्फ सोनू थाना कैंट अंतर्गत कौशलपुरी कॉलोनी फेज-2 में अपने निजी आवास पर पत्नी रिंपल, तीन बेटियों निधि, रिया, सुवी व बेटे रुद्र प्रताप के साथ रहते थे। वह बालू समेत बिजली अन्य विभागों में ठेकेदारी भी करते थे। उनकी मां शीला शनिवार को अपने पोते-पोतियों के साथ बाजार गई थीं।

शाम करीब चार बजे लौटीं तो कमरे में अजय बेड के नीचे लहूलुहान गिरे मिले। दादी व पोतियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार माथे पर गोली लगने से उनकी मौत हुई है। घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा, सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया, एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


अजय के पिता राजकुमार सिंह ने दर्ज कराए गए केस में बताया कि एक सप्ताह पूर्व पिपरी टोल प्लाजा पर अजय व भाजपा विधायक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। इस दौरान विधायक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि इस बाबत थाना हैदरगंज व सीओ बीकापुर से शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

विधायक बोले-आरोप बेबुनियाद

विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने ठेकेदार की हत्या के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया। कहा, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में मेरा नाम उछलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी इस घटना की जानकारी भी नहीं है। घटना की गहन जांच की आवश्यकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें