फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्नातक चौथे वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार

Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आधी से ज्यादा संपन्न हो चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर स्नातक चौथे वर्ष के विद्यार्थी अभी तक अपने परीक्षा कार्यक्रम जारी होने की ही राह देख रहे हैं।
विज्ञापन


लविवि ने पहली बार स्नातक चौथे साल की पढ़ाई शुरू की है। बड़ी मुश्किल से चौथे साल में दाखिले हुए हैं। प्रवेश के बाद किसी तरह से पढ़ाई तो शुरू हो गई, पर अब परीक्षा को लेकर दुविधा है। लविवि और सहयुक्त कॉलेजों में सत्र 2024-25 से चार वर्षीय स्नातक कोर्स की शुरुआत हुई है। यूजीसी ने नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) में शोध को बढ़ावा देने के लिए स्नातक का कोर्स तीन की जगह चार वर्ष कर दिया है। इसमें विद्यार्थियों को मल्टीपल एंट्री व एग्जिट की सुविधा दी गई है। छात्र चाहें तो तीसरे वर्ष में ही पढ़ाई छोड़ सकता है। इसमें वह स्नातक डिग्री हासिल कर सकता है, लेकिन इसे साधारण स्नातक की मान्यता ही होगी।


वहीं चार वर्ष पूरा करने पर वह यूजी विद रिसर्च की डिग्री हासिल करने के लिए अर्ह हो जाएगा। इसके बाद वह चाहे तो एक वर्ष का परास्नातक भी कर सकता है या सीधे पीएचडी में भी प्रवेश ले सकता है। लविवि में वर्ष 2020-21 से नई शिक्षा नीति प्रभावी है। इसलिए विवि में यूजी विद रिसर्च में दाखिला लेने वाला यह पहला बैच है।
विज्ञापन


25 फीसदी छात्र ही पूरी कर पाते हैं अर्हता
यूजी विद रिसर्च में एडमिशन लेने के लिए न्यूनतम अर्हता 75 प्रतिशत अंकों की निर्धारित है। ऐसे में तीसरे साल में विद्यार्थियों की कुल संख्या के 25 फीसदी तक विद्यार्थी ही इस लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं।

विवि छिपा रहा प्रवेश लेने वालों की संख्या
लखनऊ विवि की ओर से यूजी विद रिसर्च (चार वर्षीय स्नातक) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। सवाल उठता है कि आखिर विवि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का डाटा क्यों छिपा रहा है। इस मामले में विवि के संबद्ध कॉलेजों ने जानकारी देते हुए बताया था कि उनके यहां चौथे साल में कोई भी प्रवेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें