परिवहन निगम की 200 बसें जीपीएस सिस्टम से लैस हो चुकी हैं। इन बसों की इस सिस्टम के माध्यम से मानिटरिंग की जा रही है।
छह महीने के भीतर निगम की सभी 9000 बसों में जीपीएस सिस्टम लगा दिया जाएगा।
निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत बसों को नई-नई तकनीक से लैस करने का सिलसिला चल रहा है।
इसके प्रथम चरण में बसों में जीपीएस लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक जिन 200 बसों में जीपीएस लगा है उनकी मानिटरिंग करके लोकेशन पर नजर रखी जा रही है।
ऐसी बसें जो किसी ढाबे या अन्य जगहों पर काफी देर तक खड़ी रहती हैं, उसके डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को रिपोर्ट भेजकर जवाब तलब किया जा रहा है।