फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीपीओ में सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन शुरू, चार तक बंद रहेंगी डाक सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरंग लौटे ग्राहक, अपग्रेडेशन बाद सेवाएं होंगी बेहतर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। डाक विभाग के सर्वर अपग्रेडेशन व आईटी एप्लीकेशन के नए वर्जन से संबंधित कार्य शुक्रवार को शुरू कर दिए गए। यह कार्य चार अगस्त तक चलेंगे। इस दौरान डाक सेवाएं स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल व बचत बैंक आदि बाधित रहेंगी।
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन कार्य के चलते कामकाज बाधित रहे। शुक्रवार को जीपीओ पहुंचे आवेदकों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि डाककर्मियों ने उन्हें अपग्रेडेशन के बाबत जानकारी दी तथा चार अगस्त सुबह दस बजे के बाद आने को कहा। जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर ने बताया कि डाक विभाग अगली पीढ़ी के एप्लीकेशन लॉन्च कर रहा है, जो डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्नत प्रणाली व अपग्रेडेड सर्वर एवं सॉफ्टवेयर चार अगस्त से जीपीओ में लागू हो जाएगा। ऐसे में उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध एवं सुरक्षित रूप से काम हो सके, इसके चलते पहली अगस्त से सेवाएं बाधित होंगी। जीपीओ में स्पीडपोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल व बचत बैंक सेवाएं बंद चार अगस्त सुबह दस बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान चारबाग स्थित रेल मेल सेवा व अन्य डाकघरों में स्पीड पोस्ट, पार्सल आदि की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें