फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल रामनाईक ने किया पौधरोपण का शुभारंभ, पौधों संग सेल्फी लेकर भेजें और सरकार से पाएं पुरस्कार

Thu, 16 Aug 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पौधरोपण के दौरान राज्यपाल रामनाईक व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पौधरोपण का शुभारंभ किया और राज्य सरकार के एक दिन में नौ करोड़ पौधे रोपने के अभियान की सराहना की। उन्होंने लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर सीता अशोक और मौलश्री का पौधा रोपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से प्रयास होते रहे तो हमारी पृथ्वी की हरियाली लौटने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने साथ ही लोगों को चेताया भी और कहा कि पौधरोपण के बाद हमें ध्यान रखना चाहिए कि पौधों की बाल मृत्यु न होने पाए। उनकी देखभाल करें। जिससे कि उन्हें वृक्ष के रूप में पनपने का अवसर मिल सके। इसके लिए जरूरी है कि हम पौधरोपण का ऑडिट भी करते रहें।

आपको बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौ करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया था। जिसकी शुरुआत राज्यपाल ने कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी परंपरा सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ी हुई है। पौधों का इसमें अहम स्थान है। शास्त्रों में बरगद, पीपल और तुलसी के पौधों का उल्लेख है। इनके पूजन का भी प्रावधान मिलता है। ये बड़े वृक्ष सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देकर हमारी रक्षा करते हैं। स्वस्थ समाज के लिए पौधरोपण करना बेहद आवश्यक है।

Trending Videos

अपने बच्चों की तरह मनाएं पौधों का जन्म दिन: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

पौधरोपण के दौरान राज्यपाल रामनाईक व अन्य। - फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें अपने बच्चों की तरह पौधों का ख्याल रखना चाहिए। जिस तरह बच्चों का जन्मदिन मनाते हैं पौधों का भी मनाएं और देखें कि कौन सा पौधा कितना स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर्बल रोड बनाने की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम में वन मंत्री दारा सिंह चौहान, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं विधायक नीरज बोरा सहित कई लोग मौजूद थे।

वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में पौधरोपण हो रहा है। इसके पहले सपा सरकार में भी 2016 में एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। योगी सरकार ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार से ज्यादा एक दिन में नौ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन

पौधों के साथ सेल्फी लेकर भेजें योगी सरकार देगी इनाम

- फोटो : amar ujala
पौधे लगाते समय सेल्फी लें और 7705800 9 64 पर वाट्सएप करें। दो अक्टूबर को इस मौके पर सीएम बेस्ट सेल्फी विजेता को सम्मानित भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें